नांदल खाप ने टीकरी बॉर्डर पर बनवाया बांस का घर

रोहतक …….

अखिल भारतीय नांदल खाप के अध्यक्ष ओमप्रकाश नांदल ने बताया कि नांदल खाप पूरे जोश और जज्बे के साथ कृषि कानूनों के विरोध में टीकरी बॉर्डर पर डटी हुई है। उन्होंने बताया कि अब टेंट की जगह बांस के घरों का निर्माण किया गया है ताकि गर्मी के मौसम में धरने पर टिका रहा जा सके।
उन्होंने बताया कि नांदल खाप द्वारा इन बांस के घर में गर्मी से बचने के लिए कूलर व पंखों का विशेष प्रबंध किया गया है तथा साथ में विशाल रसोई का निर्माण भी कर दिया गया है। जिसमें 24 घंटे जलपान का प्रबंध रहेगा। इस रसोई के संचालन का काम विनोद नांदल तथा प्रदीप हलवाई को सौंपा गया है। खाप प्रधान ने कहा कि नांदल खाप पूरी ईमानदारी से किसान आंदोलन की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि शांति और संयम के साथ किसानों को अपनी लड़ाई जारी रखनी चाहिए। जब तक केंद्र सरकार तीन कृषि कानून वापिस नहीं लेती और एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा तब तक आंदोलन में धरना जारी रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा के आदेशों के तहत नांदल खाप कार्य करेगी।
धरने में महासचिव संजीत नांदल, प्रवक्ता मास्टर देवराज नांदल, आशा राम, रामनिवास, जयकिशन, ओमप्रकाश, सतपाल, अजयपाल सरपंच, कृष्ण कालिया, संदीप, वीरेन्द्र, कृष्ण नांदल, गिझी गांव के सरपंच महेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच जसपाल सिंह, राममेहर, महेन्द्र सिंह, ऋषिपाल, रामप्रकाश, सत्यनारायण, जगबीर सिंह, सतबीर सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *