चार पेटी शराब के साथ एक दबोचा

चम्पावत। लोहाघाट पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चार पेटी देशी शराब के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है। एसओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि ऑपरेशन क्रेक डाउन के तहत सोमवार को खेतीखान मार्ग में सलना पुल के पास रुटिन चेकिंग पर कमल सिंह पुत्र निवासी कर्णकरायत लोहाघाट के कब्जे से चार पेटी देशी शराब बरामद हुई। पुलिस टीम में गोविंद सिंह बिष्ट, मदन नाथ आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *