सीएम ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेका  

–
रुद्रपुर। सीएम पुष्कर धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचकर मत्था टेका। यहां अरदास कर देश व राज्य की सुख, समृद्धि के लिए कामना की। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने स्मृति चिह्न व सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा से पंतनगर जाते वक्त गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब पहुंचे। नानकमत्ता साहिब पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीएम ने श्री हरिमंदिर साहिब के दरबार में शीश नवाकर प्रदेश की खुशहाली और सुख-शांति की अरदास कर शब्द कीर्तन सुना। अरदास के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरवंश सिंह चुघ व महासचिव अमरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री धामी को गुरुद्वारा साहिब के मॉडल का प्रतीक चिह्न, तलवार व सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने डीएम युगल किशोर पंत व एसएसपी मंजूनाथ टीसी को भी सरोपा वह तलवार भेंट कर सम्मानित किया। सीएम धामी ने धार्मिक डेरा कारसेवा पहुंच डेरे के जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह से क्षेत्र की धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लंगर भी छका। वहां पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरभाग सिंह, गुणवंत सिंह सोनी, गुरदयाल सिंह, कमलेश कौर, सुखदेव सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, रंजीत सिंह ढिल्लों, सुखवंत सिंह भुल्लर, उमेश अग्रवाल, डॉ देवेंद्र सिंह,वरुण अग्रवाल, रिशपाल सिंह, दिलबाग सिंह, विजय सलूजा, केडी गहतोड़ी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *