जलस्तर और वनों की सुरक्षा में सहयोग की जरुरत

चम्पावत। पीजी कॉलेज लोहाघाट विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज में स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किया। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्राचार्य प्रो. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता पर एनएसीसी कैडेट्स ने कॉलेज परिसर पर साफ-सफाई की। गोष्ठी में प्राचार्य ने सभी कैडेट्स को पृथ्वी दिवस की उपयोगिता को बताया। कहा कि जंगलों की आग से वनों को बचाने में सभी को सहयोग करना जरुरी है। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए भी योगदान जरुरी है। लेफ्टिनेंट डॉ. कमलेश सक्टा ने बताया कि कुछ समय से पृथ्वी की स्थिति में बदलाव हुए हैं। जिसमें मानव जनित कर्मों का बड़ा हाथ है। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों को कम करके, पौधरोपण, जल संरक्षण को बढ़ाकर धरती में हो रहे परिवर्तनों को रोका जा सकता है। इस मौके पर राहुल मेहरा, मुन्ना सिंह रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *