सड़क दुर्घटना में चालक पर मुकदमा
रुड़की। पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम झबरेड़ा रोड स्थित एक फैक्ट्री में काम करने वाले दो युवक ड्यूटी समाप्त कर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गुड़ मंडी के निकट पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय रुड़की में भर्ती कराया। जहां पर एक घायल अमित कुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दूसरे साथी विपिन पुत्र साधू निवासी गांव भोजाहेड़ी थाना पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया है। मृतक अमित कुमार के भाई सुमित कुमार निवासी रजकलापुर बढीवाला जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
