लावारिस घूम रहे मासूम को परिजनों से मिलाया

 

रुड़की। शुक्रवार को चेतक पुलिस दल हाईवे पर गश्त कर रहा था। हाईवे स्थित रुड़की सीमा के निकट स्थित एक होटल के बाहर एक बच्चा को बदहवास स्थिति में देखा। पुलिस को अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने बालक को अपनी निगरानी में लेकर स्थानीय लोगों से उसके बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने भी उसे पहचानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस उसे कोतवाली ले आई। पुलिस ने बच्चे का फोटो और उससे पूछकर उसका नाम व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किया। कुछ ही देर के बाद उसके परिजन कोतवाली पहुंच गए। बताया कि वह आकाशदीप कॉलोनी में रहते हैं। पुलिस ने उसकी मां व अन्य परिजनों को बालक सुपुर्दगी में दे दिया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *