रुड़की में विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री को लाइव सुना
रुड़की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को वर्चुअल रूप से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत तालकटोरा स्टेडियम से संबोधित किया। मदरहुड विवि परिसर में लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था सेमिनार हॉल में की गई थी। सभी ने पीएम की बातों को सुना। कुलपति प्रो. नरेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें परीक्षाओ से न डरने कि सलाह भी दी। दीपक शर्मा, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ एनके यादव ने विद्यार्थियों को बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया।
