कोरोना वॉरियर्स को पीपीई किट दी
रुडकी
जैन मिलन रुडक़ी एवं रुडक़ी अग्रवाल सभा ने सिविल अस्पताल रुडक़ी के सीएमएस डॉ. कंसल को पीपीई किट भेंट की। जैन मिलन व रुडक़ी अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों ने हॉस्पिटल जाकर कोरोना में कार्य कर रहे कोरोना वारियर्स के लिए यह पीपीई किटें डॉ. कंसल को सौंपी। जैन मिलन एवं रुडक़ी अग्रवाल सभा विशेष रूप से मिशन ऑक्सीजन के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन गैस, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन मीटर,ऑक्सीजन मास्क,भोजन दवाइयां इत्यादि उपलब्ध करा रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर का भंडारण एवमं वितरण अग्रवाल धर्मशाला रुडक़ी से मनोज अग्रवाल, अनिल कुमार जैन, सत्येन्द्र गुप्ता के निर्देशन में किया जा रहा है। ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिंग के लिए जिलाधिकारी रवि शंकर हरिद्वार व जेएम नमामि बंसल मदद कर रही है। सेवा कार्यक्रम में जैन मिलन रुडक़ी के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, अमन कुमार जैन, संरक्षक अनिल कुमार जैन, प्रदीप जैन, अरिंजय जैन व रुडक़ी अग्रवाल सभा से मनोज अग्रवाल अध्यक्ष,सत्येन्द्र गुप्ता, पंकज मित्तल, सुमित अग्रवाल,शरद गुप्ता,रुचिर गुप्ता, एसी धीमान योगदान दे रहे है।
