प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी युवती
रुड़की। पति को छोड़कर पत्नी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। परिजन उसे समझाने के बाद कोतवाली लाए। पुलिस मामले में काउंसलिंग कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी दिसंबर में बहादराबाद क्षेत्र में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद वह मायके आयी और प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। परिजनों ने उसे समझाया। मामले की जानकारी ससुराल वालों को भी लगी। उन्होंने कुछ दिन उसे मायके में ही रहने देने की बात कही। लेकिन युवती ने उसके बाद भी ससुराल जाने से इनकार कर दिया। कुछ दिन बाद पति ने भी लिखित में दे दिया कि उसे पत्नी के दूसरी जगह जाने पर आपत्ति नहीं है। शुक्रवार को परिजन पुत्री को लेकर गंगनहर इंस्पेक्टर ऐश्वर्य पाल से मिले। इंस्पेक्टर ने युवती से वार्ता कर काउंसलिंग की।
