एसपी ने जरूरी निर्देश दिए

चमोली। पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पुलिस कर्मियों को हर वक्त चुस्त दुरुस्त रहने और फिटनेस पर ध्यान देने के लिये योगा और खेल गतिविधियों पर जोर देने की आवश्यकता बताती। जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण करते हुते एसपी ने पुलिस अधिकारियों, कर्मियों को विषम परिस्थितियों से निपटने के लिये नियमित ड्रिल करवाने हेतु दिए गए दिशा-निर्देश भी दिये। एसपी ने कहा कि वार्षिक फायरिंग में सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मियों का शामिल होना जरूरी है। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर, पुलिस उपाधीक्षक नताशा सिंह, यातायात निरीक्षक, प्रवीण आलोक समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *