चार हत्याओं में फरार दो इनामी गिरफ्तार

रुड़की। खेड़ी खुर्द में दो साल पहले चार लोगों की हत्या में फरार दो आरोपियों को देहरादून एसटीएफ ने देवबंद से गिरफ्तार कर लक्सर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों पर 50-50 हजार का इनाम भी रखा था। कोतवाली पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। खेड़ी खुर्द गांव के दो पक्षों में रंजिश चल रही थी। 21 मई 2021 को दोनों पक्षों में मारपीट हुई। बाद में एक पक्ष के लोग बीमारी से मरी बुजुर्ग महिला का शव दफनाकर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें 10 से ज्यादा लोगों को गोली लगी थी। घायलों में मोहम्मद कैफ, शहजान आलम, हुसैन अहमद की उसी दिन मौत हो गई थी जबकि जहीर अहमद ने दो दिन बाद अस्पताल में दम तोड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *