जिला स्तरीय बाल मेले में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
चमोली। बुधवार को यहां सपनों की उड़ान (बाल मेले) की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगतिायों के सपनों के चित्र प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग राजकीय प्राथमिक विद्यालय फरखंडे की सोनिया और जूनियर वर्ग में जीआईसी कनखुल के साहिल कपरवाल प्रथम रहे। समग्र शिक्षा अभियान के तहत आयोजित बाल मेले का उद्घाटन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर के प्राचार्य एके जुकरिया ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य एके जुकरिया ने कार्यक्रम के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के प्राथमिक वर्ग की प्रतियोगिताओं के प्राथमिक स्कूल चोपता नारायणबगड़ ने सर्वश्रेष्ठ एसएमसी का खिताब जीता। जबकि डुंग्री कर्णप्रयाग दूसरे स्थान पर रहे। वहीं सपनों के चित्र में गैरसैंण ब्लाक के फरखंडे की सोनिया, देवाल के दिव्या दूसरे स्थान पर रही। सपनों की दौड़ में गैरसैंण की प्रिया प्रथम और पोखरी की दीपशिखा दूसरे स्थान पर रही। निबंध में दशोली की कृष्णा पहले और पोखरी के हार्दिक दूसरे स्थान पर रहे। शब्द अंताक्षरी में कर्णप्रयाग के सक्षम प्रथम और नंदानगर की खुशी दूसरे स्थान पर रही। वहीं लोक नृत्य में कर्णप्रयाग ने पहला और गैरसैंण दूसरे स्थान पर रहा। जबकि जूनियर वर्ग के सपनों के चित्र में कर्णप्रयाग कनखुल के साहिल प्रथम तो गैरसैंण सारकोट के रोहन दूसरे स्थान पर रहे। सपनों की दौड़ में जोशीमठ की स्मिता पहले और थराली के आकाश दूसरे स्थान पर रहे। निबंध में थराली की शकुंतला प्रथम और नारायणबगड़ की सीता द्वितीय रही। जबकि लोक नृत्य में गैरसैंण प्रथम और पोखरी दूसरे स्थान पर रहा। कार्यक्रम में डीआरसी सतीश जोशी, सुरेश शर्मा, बीएस कंडवाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, धीरेंद्र भंडारी, भगवती बेंजवाल सहित जिले के सभी नौ विकासखंडों के बीआरसी, सीआरसी, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
