चमोली। नगर पालिका द्वारा आयोजित होने वाले बैशाखी मेले की बैठक गुरुवार को नगर पालिका सभागार में आयोजित की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी ने बताया कि दोपहर दो बजे से होने वाली बैठक में 13 और 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले दो दिवसीय मेले की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।