चमोली डिम्मर के आलोक अमिताभ डिमरी बने ब्रुनेई में भारत के राजदूत

चमोली। किर्गिस्तान समेत अन्य राष्ट्रों में भारत के राजदूत रहे चमोली के डिम्मर के आलोक अमिताभ डिमरी अब ब्रुनेई में भारत के राजदूत बने हैं। ब्रुनेई में भारत के नाते राजदूत बने आलोक अमिताभ डिमरी इससे पूर्व किर्गिस्तान व ताइवान में भारत के राजदूत रह चुके हैं। ब्रुनेई में भारत के राजदूत नियुक्त होने पर उन्होंने ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कार्य शिष्टाचार भेंट कर तैनाती पत्र प्राप्त किया। आलोक अमिताभ डिमरी के ब्रुनेई में भारत के राजदूत बनने पर चमोली जिले में खुशी का माहौल है। आलोक अमिताभ डिमरी चमोली के डिम्मर गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता जयानंद डिमरी शिक्षक और प्रधानाचार्य रह चुके हैं। गोपेश्वर इंटर कालेज में आलोक अमिताभ डिमरी के पिता जयानंद डिमरी प्रधानाचार्य रह चुके हैं। आलोक अमिताभ डिमरी के परिजन शरद डिमरी वह सुरेश डिमरी ने बताया आलोक अमिताभ ने प्राइमरी शिक्षा उत्तर काशी में प्राप्त की। उसके बाद अलग अलग स्थानों पर शिक्षा लेने के बाद डीयू के हंसराज कालेज से बीएससी और फिर जे एनयू से शिक्षा प्राप्त की 2002 के आई ए एस आलोक अमिताभ डिमरी के सभी भाई और बहनें उच्च पदों पर हैं।
आलोक अमिताभ डिमरी के परिजन शरद डिमरी, सुरेश डिमरी बताते हैं शिक्षक पिता जयानंद डिमरी के पुत्र आलोक अमिताभ डिमरी शिक्षा और सोंटे ग्रे दायित्वों के निर्वहन में हमेशा गम्भीर और चिन्तन शील रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *