4 अक्टूबर को अप्रेन्टिस मेले का होगा आयोजन-जिलाधिकारी

प्रतापगढ़
जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने बताया है कि दिनांक 04 अक्टूबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतापगढ़ के प्रांगण में अप्रेन्टिस मेले का आयोजन पूर्वान्ह 10 बजे से किया गया है। उन्होने बताया है इस अप्रेन्टिस मेले में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य द्वारा शिशिक्षुओं का पंजीकरण एवं उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र की सहायता से अधिष्ठानों का पंजीयन, चयनित अभ्यर्थियों को अनुबन्ध पत्रों को पूर्ण करना व मण्डलीय संयुक्त निदेशक के कार्यालय को प्रेषित किया जायेगा। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन/उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र द्वारा अप्रेन्टिस मेले के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण किया जायेगा। मेले के दिन मुख्य चिकित्साकिधारी द्वारा आकस्मिक सेवा हेतु एम्बुलेन्स की व्यवस्था की जायेगी। जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा अप्रेन्टिस मेले हेतु अभ्यर्थियों का पंजीयन एवं अन्य बेरोजगारों का पंजीयन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *