पुरानी पेंशन बहाली के लिए डाक कर्मचारियों का प्रदर्शन दुसरे दिन भी रहा जारी

चमोली। एनएफपीई नेशनल फेडरेशन आफ पोस्टल इंप्लाइज के केंद्रीय आहवाहन पर चमोली प्रखंड के अखिल भारतीय डाक कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। मगलवार को कर्मचारियों ने गोपेश्वर प्रधान डाकघर परिसर में प्रदश्क्र्षन कर धरना दिया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने व नई पेंशन स्कीम बंद करने, कोरोनाकाल के 18 महीने के देय महंगाई भत्तों के भुगतान पर रोक को खत्म करने डाक विभाग के फिनेकल व सैप सर्वर की क्षमता बढाने की मांग उठाई। इस मौके पर अध्यक्ष एमएल कोहली, मंडलीय सचिव भुवचंद्र मैखुरी, दिनेश सेमवाल, महावीर बिष्ट, पंकज पाडे, कुसुम सती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *