टेंडर निरस्त नहीं होने पर कोर्ट जाने की धमकी

चमोली। नगर पंचायत गैरसैंण के पांडुवाघाट नामक स्थान पर डंपिग यार्ड बनाने की निविदा रद्द न की गई तो वह न्यायालय की शरण में जाने को मजबूर होंगे। यह जानकारी नपं के वार्ड छह के सभासद राजेन्द्र शाह ने दी। बताया के आगामी 6 अप्रैल को दो करोड़ से अधिक की लागत से पांडुवाघाट नामक स्थान पर डंपिंग यार्ड बनाने के लिए निविदा खोली जा रही है। सभासद राजेन्द्र शाह का कहना है कि उनके क्षेत्र के पांडुवाघाट में प्रस्तावित डंपिंग यार्ड बनाने के लिए उन्हें किसी भी प्रकार की जानकारी नही दी गई। बताया कि गत दिन यहां उनकी शिकायत पर एनएच के एई मुकेश कोहली, ईओ नगर पंचायत भारत भूषण तथा स्वयं उन्होंने इस क्षेत्र की स्थलीय नाप तौल की थी। लेकिन स्थान मानकों पर किसी भी प्रकार खरा रही उतरा है। कहा कि इस सबके बाद भी इस स्थान पर डंपिंग यार्ड बनाया गया तो वे इसका पुरजोर विरोध करेंगे भले की उन्हें न्यायालय की शरण में की क्यों न जाना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *