युवा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
रुड़की। बीआरडी ग्र्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में 13 वें युवा महोत्सव लक्ष्य का समापन कार्यक्रम हुआ। कॉलेज की संस्थापिका पूर्व मंत्री निरुपमा गौड़ तथा प्राचार्य डॉ. एनके शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। महोत्सव में फार्मेसी से प्रथम रैंप वाक तथा मैनेजमेंट से सिमरन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संगीत में मैनेजमेंट से अमरीन और रोहन प्रथम स्थान पर रहे और ग्रुप डांस मे डॉली और काव्य ने अपने नृत्य से सबको प्रभावित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस महोत्सव मे कॉलेज के प्रबंधक निदेशक जलज गौड़ ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करने के साथ-साथ विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हेमंत नेगी, अमित शर्मा, शिल्पा कुमारी, सिद्धांत कुमार, आरिफ आदि मौजूद रहे।
