पूरे देश में एक पेंशन का कानून बने
रुड़की। भारतीय किसान क्लब के अध्यक्ष चौधरी कटार सिंह ने कहा कि विधायक हो या सांसद पंजाब सरकार की तरह पूरे देश में एक ही बार पेंशन मिलने का कानून संसद में पास होना चाहिए। गांव सावतवाली में किसानों की बैठक में कृषि संबंधी समस्याओं पर विचार विमर्श भी किया गया। इस अवसर पर राजपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, घनश्याम, सुशील गौतम, सीएस चोपड़ा, यशवीर सिंह, भोला सिंह, मुनव्वर हसन, सत्तार अहमद,कमल पाल, ऋषभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
