16 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार
बागेश्वर। ऑपरेशन इवनिंग स्टार्म के तहत पुलिस ने 16 बोतल अवैध हरियाणा मार्का की शराब पकड़ी है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है। कोतवाली टीम ने चेकिंग के दौरान नामतीचेटाबगड़ निवासी लाल सिंह पुत्र पान सिंह को आरटीओ कार्यालय से महज 200 मीटर आगे पकड़ा। टीम में आरक्षी सुनील बहुगुणा, नरेंद्र गोस्वामी, तारा सिंह भाकुनी शामिल थे।
