सीओ ने खानपुर थाने का निरीक्षण किया

रुड़की। पुलिस उपाधीक्षक लक्सर ने खानपुर थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने सिपाहियों के रहने की बैरक व मेस में साफ सफाई रखने के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की हिदायत दी। बाद में उन्होंने चौकीदारों व ग्राम सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। रविवार को सीओ बीएस चौहान ने थाने का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने शस्त्रों को देखा। सारे शस्त्र साफ व चालू हालत में मिले। इसके बाद उन्होंने शस्त्रागार और थाने के रिकार्ड रूम का निरीक्षण किया। रिकार्ड तारीखवार रखा हुआ था। साथ ही हर रजिस्टर की जिल्द पर इसकी पूरी डिटेल भी लिखी हुई थी। इसके पश्चात सीओ ने सिपाहियों के रहने की बैरक और मेस की बारीकी से जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि बैरक व मेस में साफ सफाई बढ़ाई जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी करने के साथ ही कोविड से संबंधित गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत भी दी। सीओ ने मालखाने में रखे अलग-अलग मुकदमों से संबंधित सामान का भी निरीक्षण किया। बाद में सीओ ने खानपुर के गांवों में तैनात चौकीदारों और ग्राम सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि गांव में छोटी से छोटी कोई घटना हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देनी जरूरी है। इस दौरान एसओ संजीव थपलियाल, एसआई नवीन चौहान, विकास रावत के अलावा ओमकार सिंह, मदन सिंह, नकली सिंह, रणवीर सिंह, नरेंद्र चौधरी, राजकुमार, परविंदर सिंह, कमल, मोहन सिंह, बलवीर सिंह सहित काफी लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *