धांधली के आरोप मे राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन

रुड़की। राशन डीलर के खिलाफ लोगों ने धांधली का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। लंढौरा के मोहल्ला किला निवासी इकबाल बेगम और मोहसीन का कहना है कि राशन कार्ड बीपीएल का है। यूनिट के हिसाब से 80 किलो गेहूं चावल बैठता है। आरोप है कि राशन डीलर मनमानी कर 20 या 30 किलो ही राशन देता है। रुकसाना, सहराना, जब्बार आदि का आरोप है कि उन्हें जबरदस्ती गेहूं की जगह चावल दिया गया। शमीम, इंतजार, गुलजार, असरफ आदि का कहना है कि राशन कार्ड में दर्ज पूरे यूनिट का राशन नहीं दिया जा रहा है। शिकायत करने पर राशन डीलर ने कम राशन मिलने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। लोगों का आरोप है कि राशन वितरण में घटतौली भी की जाती है। आपूर्ति इंस्पेक्टर सुधीर त्रिपाठी का कहना है कि राशन लेते वक्त कार्ड धारक कंप्यूटर में यूनिट संख्या देख सकते हैं। कहना कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलती है तो जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *