आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में अल्पसंख्यक मोर्चा महत्त्वपूर्ण भूमिका का करेगा निर्वहन-डॉ इफ्तेखार अहमद जावेद
सुल्तानपुर।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जनपद सुल्तानपुर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डॉ. इफ्तिखार अहमद जावेद का उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद का अध्यक्ष(राज्य मंत्री) बनने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर जोशोखरोश के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया गया। जावेद अपने सुल्तानपुर प्रथम आगमन पर अल्पसंख्यक मोर्चा व उनके जिले के मंडल के पदाधिकारियों द्वारा अमहट चौराहे पर स्वागत व अभिनंदन किये जाने पर अभिभूत हो गए। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में अल्पसंख्यक मोर्चा महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगा। उन्होंने अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों से कहा कि अल्पसंख्यकों को ज़्यादा से ज़्यादा तादात में शामिल करने का कार्य करें और उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का कार्य करें। उन्होंने विकास की लहर-हर गांव हर शहर की बात करते हुए कहा कि योगी मोदी की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चल रही है और बिना भेदभाव किये सबके विकास का काम हो रहा है। जिलाध्यक्ष अज़ादार हुसैन व जिलामहामंत्री दावर खान सहित सैकड़ों अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष (राज्य मंत्री) डॉ इफ्तेखार अहमद जावेद का फूलमालाओं से स्वागत किया। मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश से भारत माता व भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री व राज्यमंत्री जावेद के स्वागत में कई जगह बैनर व होर्डिंग्स लगाया गया था। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अज़ादार हुसैन, जिला महामंत्री दावर खान, अब्बास, मंडल अध्यक्ष इश्तियाक, मंडल अध्यक्ष सजर अब्बास, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कलीम खान व आले नबी, कोषाध्यक्ष अतीक बाबा, जिला मंत्री मोहम्मद अशफाक व मोहम्मद शिबू सहित जिला के मंडल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
