अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने खेली फूलों की होली
रुड़की। मां शाकुंभरी देवी मंदिर भगवानपुर में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से फूलों की होली कार्यक्रम हुआ। जिसके बाद आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। अंतर्राष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार, विभाग महामंत्री विजेंद्र सैनी, अंतर्राष्ट्रीय परिषद जिला के महामंत्री विवेक कुमार, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद अंकुश पंडित, जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल संजय बजरंगी, जिला उपाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल कालूराम, जिला महामंत्री राष्ट्रीय मजदूर परिषद राज किशोर वर्मा, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला मंत्री शशिकांत, जिला उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद विनोद कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय परिषद कन्हैया कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल रोहित शर्मा, राष्ट्रीय बजरंग दल उपाध्यक्ष सचिन धीमान तहसील मंत्री को जिम्मेदारी मिली। साथ ही कार्यकर्ताओं ने फूलों की होली खेलकर एक दूसरे का बधाई दी।
