रेखा आर्या ने निकाला कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग विजय जुलूस

अल्मोड़ा। विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर से जीत की हैट्रिक लगाने के बाद शुक्रवार को विधायक रेखा आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ क्षेत्र में विजय जुलूस निकाला। सोमेश्वर बाजार, चनौदा, कौसानी, छानी, ल्वेशाल, मनसा घाटी, लोद घाटी, रनमन, मनान आदि क्षेत्रों में मतदाताओं और जनता का आभार जताया।
रेखा आर्य ने विधानसभा सीट सोमेश्वर में तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई है। जीत से गदगद रेखा आर्या और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी व्याप्त है। चुनाव में अपनी जीत पर रेखा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रदेश सरकार की विकास परक नीतियों व सोमेश्वर में किए गए विकास कार्यों पर क्षेत्रीय जनता ने मुहर लगाई है। विजय जुलूस में भाजपा मंडल कमेटी सोमेश्वर, ताकुला, मजखाली, हवालबाग और स्याही देवी मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमेश्वर के बाजार में खूब अबीर गुलाल उड़ाया। आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर जीत का जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *