पुरानी पेंशन बहाली को मोर्चा गैरसैंण विस का करेगा घेराव

पौड़ी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर 13 मार्च से गैरसैण में होने वाले विधानसभा सत्र का घेराव करेगा । जिसको लेकर मोर्चा तैयारी में जुटा हुआ है। शनिवार को आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने घेराव को लेकर रणनीति बनाई। बैठक में घेराव कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शनिवार को नगरपालिका सभागार में आयोजित राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की बैठक में प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि पिछले लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नई पेंशन योजना से आच्छादित कई कर्मचारी रिटायर्ड हो चुके है। जिन्हें 5 सौ से 1 हजार तक पेंशन मिल रही है। कहा कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के हित में नहीं है। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कई वार्ताओं के साथ ही आंदोलन किए जा चुके है लेकिन सरकार कर्मचारियों की जायज मांग नहीं मान रही है। जिससे कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ नाराजगी बनी हुई है। कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए 13 मार्च को गैरसैंण में होने वाले विधानसभा सत्र का घेराव किया जाएगा। बैठक में मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष जयदीप रावत, मीडिया प्रभारी डॉ. कमलेश कुमार मिश्रा, रेवतीनंदन डंगवाल, संजय नेगी प्रेम चंद्र ध्यानी नरेंद्र रावत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *