पुलिस ने रेत से भरा पिकअप पकड़ा
पिथौरागढ़। जनपद में अवैध खनन को लेकर पुलिस का अभियान जारी है। एसआई किशोर पंत के नेतृत्व में पुलिस ने त्रिपुरा देवी क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने पिकअप संख्या यूके05सीए 0446 को रोका। जांच के दौरान वाहन रेत से भरा मिला। चालक अजय कुमार के पास खनन संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने खनन अधिनियम के तहत कार्रवाइ की है। वाहन को भी सीज किया है। टीम में कांस्टेबल किशन शामिल रहे।
