महिला दिवस पुरातात्विक स्थलों पर आगंतुकों को बिना टिकट दिया गया प्रवेश

नई दिल्ली

भारत में केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित धरोहरों, संग्रहालयों और पुरातात्विक स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी घरेलू और विदेशी आगंतुकों से कोई शुल्क नहीं लिया गया। भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण (एएसआई) ने यह जानकारी दी है। देश में एएसआई द्वारा संरक्षित धरोहरों की संख्या 3,691 है। इनमें सबसे अधिक 745 धरोहर उत्तर प्रदेश में हैं, जिनमें 143 स्थलों और धरोहरों में टिकट लगता है। हर साल आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *