एमएलसी सुरेंद्र चौधरी बोले- भाजपा सरकार नहीं बनी तो छोड़ दूंगा यूपी

लखनऊ

पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव-2022 में एग्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक यूपी में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाती दिख रही है। इस बीच आत्‍मविश्‍वास से भरे भाजपा के एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने प्रण ले लिया है कि यदि यूपी में उनकी पार्टी की सरकार नहीं बनती है तो वह प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे। एक बातचीत में सुरेंद्र चौधरी ने दावा किया कि भाजपा यूपी में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। उन्‍होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने काम किया है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दिन रात जनता की सेवा की है। यूपी की जनता निश्चित ही उन्‍हें दोबारा मुख्‍यमंत्री बनाएगी। सुरेन्‍द्र चौधरी ने कहा कि यदि यूपी में भाजपा की सरकार नहीं बनती है तो वे प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे।
सुरेंद्र चौधरी ने अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय की छात्र राजनीति से की थी। वह पहले बसपा में थे। 2014 में वह बसपा छोड़ भाजपा में आए थे। सुरेंद्र चौधरी भाजपा के मंडल प्रभारी भी रह चुके हैं। पूर्व में वह जिला पंचायत सदस्‍य भी थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा से अपना नामांकन किया था लेकिन अपना दल के समझौते के तहत उन्‍होंने अपनी दावेदारी छोड़ दी थी। कुछ समय पहले मशहूर शायर मुनव्‍वर राना ने भी उत्‍तर प्रदेश छोड़ देने की बात कही थी। उन्‍होंने कहा था कि यदि योगी आदित्‍यनाथ दोबारा यूपी के सीएम बनते हैं तो वह राज्‍य छोड़ देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *