यूपी में सपा जीतेगी, अखिलेश की फिर होगी सीएम के रूप में वापसी रू तेजस्वी
पटना
राजद नेता तेजस्वी यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की शानदार जीत और अखिलेश यादव की मुख्यमंत्री के रूप में वापसी की भविष्यवाणी की है। ज्ञात हो कि बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ वैचारिक समानता के साथ-साथ पारिवारिक रिश्ते में भी बंधे हुए हैं। अखिलेश के परिवार में तेजस्वी की बहन की शादी हुई है। सपा और राजद दोनों के ही वोट का आधार मुख्य रूप से ओबीसी और मुस्लिम समुदाय रहा है। तेजस्वी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा मुझे लगता है कि यह उत्तर प्रदेश में एकतरफा मुकाबला है। लोगों ने योगी आदित्यनाथ और भाजपा को बाहर करने और अखिलेश यादव और सपा को वापस लाने का फैसला किया है। भाजपा ने 2017 में उत्तरप्रदेश में सत्ता पर काबिज हुई थी। 403 सदस्यों वाली विधानसभा में पार्टी ने 300 से अधिक सीटें जीतीं।
