हाथी की दस्तक से स्वर्गाश्रम के लोग सहमे
ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम क्षेत्र के रियाहशी इलाके में हाथी की दस्तक से लोग सहम गए हैं। अंधेरा होते ही मार्ग पर सन्नाटा पसर जा रहा है। ऐसे पुलिस और वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग उठने लगी है। वहीं शिवरात्रि से पहले हाथी के हमले में बाबा की मौत के बाद बाघखाला से नीलकंठ पैदल मार्ग पर वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है। शिवरात्रि के मद्देनजर अभी भी शिवभक्तों के आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को भी नीलकंठ पैदल मार्ग पर शिवभक्तों की भीड़ नजर आई। वहीं स्वर्गाश्रम क्षेत्र में आए दिन हाथी रिहायशी इलाके में आ रहा है। बाघखाला से लक्ष्मणझूला थाने तक हाथी की लगातार मूवमेंट मिल रहा है। ऐसे में यहां के लोगों में हाथी का खौफ पैदा हो गया।
