सरकारी अस्पताल में ओपीडी का समय बदला

 

ऋषिकेश। सरकारी अस्पताल की ओपीडी का समय बदल गया है। अब डाक्टर सुबह सुबह 8 बजे ही ओपीडी में मिल जाएंगे। ग्रीष्मकाल के लिए ओपीडी का समय सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक का हो गया है।

सरकारी अस्पताल की ओपीडी का नया समय 1 मार्च से बदल गया है। हालांकि पहले दिन मंगलवार को महाशिवरात्रि पर्व की छुट्टी के चलते ओपीडी में महज 26 लोग ही पहुंचे। दूसरे दिन बुधवार को भी ओपीडी के समय बदलने की जानकारी नहीं होने के चलते अधिकांश लोग 9 बजे के बाद ही चिकित्सीय परामर्श के लिए पहुंचे। नतीजतन कक्ष में बैठे कई चिकित्सकों को मरीजों का इंतजार करना पड़ा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश राणा ने बताया कि पहले ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक था, जो एक मार्च से सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *