चरित्र निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव
ऋषिकेश। राजकीय इंटर कालेज खदरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में प्रथम दिवस के बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के प्रान्त पर्यावरण प्रमुख एवं जिला गंगा सुरक्षा समिति के नामित सदस्य विनोद जुगलान ने कहा कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास संभव है। बुधवार को खदरी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के पहले दिन स्वयंसेवियों ने नशा मुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर 8 मार्च तक खदरी में चलेगा। स्वयंसेवी गांव में स्वछता जनजागरूकता रैली सहित स्वच्छता अभियान चलाएंगे। मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, ग्राम प्रधान संगीता थपलियाल, अभिभावक संघ के अध्यक्ष जयपाल सिंह असवाल, नालन्दा शिक्षण संस्थान के महावीर उपाध्याय, जीआईसी खदरी प्राचार्य डीएस कंडारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एसएस श्रीवास्तव, शिक्षक मनोज राणा, डॉ ताजवर पडियार, आरएस पुंडीर, रीता आदि मौजूद रहे।
