गंगा में लापता युवक का नहीं चला पता

 

ऋषिकेश। लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के फूलचट्टी के पास गंगा में लापता युवक का पता नहीं चल पाया। बुधवार को जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में बैराज तक रेक्स्यू अभियान चलाया।

एसडीआरएफ उपनिरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि उत्तमनगर, दिल्ली निवासी हेमंत फूलचट्टी में बह गया था। वह मोबाइल से सेल्फी ले रहा था कि अचानक वह गंगा के तेज बहाव में चला गया। बुधवार को उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। इस दौरान परिजन भी मौके पर पहुंच गए। गुरुवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *