अल्मोड़ा। भिकियासैंण में संपन्न डायमंड महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में ताड़ीखेत की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मैच में ताड़ीखेत गर्ल्स ने मेजबान भिकियासैंण को पराजित कर ट्राफी कब्जा ली। ताड़ीखेत लौटने पर टीम की बालिकाओं का भव्य स्वागत किया गया।