पुण्यतिथि पर किया राजीव गांधी को याद 

ऋषिकेश।  ऋषिनगरी में पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। कांग्रेसियों ने सामाजिक कार्य कर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने स्व. राजीव गांधी द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया। शनिवार को पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर नगर निगम परिसर स्थित राजीव गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया। कांग्रेसियों ने स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव रखकर 21वीं सदी के आधुनिक भारत को एक नई दिशा देने का कार्य किया। वह एक ऐसे कर्मयोगी रहे हैं, जिनकी जीवन यात्रा में मानवता, सहजता, सरलता, निष्छलता के कई मुकाम रहे हैं। राष्ट्रहित उनके चिंतन के केन्द्र में था। महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि राजीव गांधी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उनमें सादगी और दृढ़ता के आदर्श का समावेश था।
मौके पर प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, विजय पाल रावत, अरविन्द जैन, प्रदीप जैन, मदन नागपाल, सतीश शर्मा, पार्षद राकेश मिया, राधा रमोला, देवेन्द्र प्रजापति, मधु मिश्रा, विजय लक्ष्मी शर्मा, जगत नेगी, भगवान सिंह, प्यारे लाल जुगरान, संजय शर्मा, मुकेश जाटव, धर्मेंद्र गुलियाल, मदन कुमार शर्मा, सुमित त्यागी, रामकुमार भतालिये, अशोक शर्मा, जयपाल सिंह बिट्टू, गौरव यादव, दीपक भारद्वाज, अशोक शर्मा, प्रवीण जाटव, ब्रिज बहुगुणा, हिमांशु जाटव, राजू, सावित्री देवी, सूरज विश्नोई, जगजीत सिंह, कार्तिक, आशीष आदि उपस्थित रहे।
राजीव की सोच की बदौलत बना आधुनिक भारत: गौरव
डोईवाला। डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी ने कहा कि स्व. राजीव गांधी सूचना क्रांति के जनक, पंचायती राज को सुदृढ़ बनाने वाले, 18 वर्ष के नवयुवक को वोट का अधिकार देने वाले और आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके कार्यों को देशवासी कभी नहीं भुला सकते। मौके पर नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, गन्ना समिति के चेयरमैन मनोज नौटियाल, सभासद गौरव मल्होत्रा सभासद भारत भूषण, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शेर सिंह पाल, दीपक प्रजापति, शिवराम, प्रेमलता, राखी देवी, चंद्रप्रकाश, जगदीश, पुरुषोत्तम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *