अल्मोड़ा में 191 मरीज कोरोना संक्रमित
अल्मोड़ा। जिले में कोरोना का कहर जारी है। अब फरवरी के पहले दिन भी जिले में 191 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। सबसे अधिक 48 मरीज धौलादेवी ब्लॉक से हैं।
इसके अलावा 22 हवालबाग, 6 भैसियाछाना, 8 ताकुला, 2 ताड़ीखेत, 37 द्वाराहाट, 20 चौखुटिया, 20 सल्ट, 23 भिकियासैण, 1 देघाट और चार संक्रमित रानीखेत के शामिल है। जिले में अब तक 15113 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके है, जिसमें से 13862 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। वहीं, वर्तमान में 572 मरीजों का उपचार चल रहा है। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बाद भी लोग कोरोना के प्रति लापरवाही बरत रहे है। आज जनपद में 22 हवालबाग, 6 भैसियाछाना, 8 ताकुला, 2 ताड़ीखेत, 37 द्वाराहाट, 48 धौलादेवी, 20 चौखुटिया, 20 सल्ट, 23 भिकियासैण, 1 देघाट एवं 4 रानीखेत से कोरोना पॉजिटिव केस आये है।
