सहसपुर में विकास की गंगा और यमुना बहायेंगे: सहदेव

विकासनगर। सहसपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि अपने पिछले दो वर्ष के विधायक के कार्यकाल में सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने अभूतपूर्व विकास कार्य किये हैं। कहा कि आने वाले समय में जनता का  आशीर्वाद मिलने पर सहसपुर में विकास की गंगा और यमुना बहेगी।
मवार को डोबरी, भाऊवाला क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए विधायक और सहसपुर क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सहसदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि मालढूंग पेयजल योजना को वित्तीय स्वीकृति दिला दी गयी है। इस पेयजल योजना को पूरा होने से सहसपुर की पंचास प्रतिशत से अधिक आबादी को पीने का पानी मिल सकेगा। कहा कि उन्होंने हर गांव तक हर घर जल और हर घर नल पहुंचाने का काम किया है। प्रत्येक गांव और घर को सड़क से जोड़ने का काम किया है। कहा कि जितनी सड़कें उन्होंने सहसपुर विधानसभा में बनवाई हैं और जिन पर काम चल रहा है वह उत्तराखंड में अपने आप में एक रिकार्ड है। सहसपुर क्षेत्र में बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बहाल करायी जाएंगी। कहा कि अब तक सहसपुर सीएचसी में काफी संसाधन उपलब्ध कराये हैं। सेलाकुई में अटल उत्कृष्ट इंटर कालेज बनाया है। स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधाओं में लगातार इजाफा कराया है। भविष्य में भी शिक्षा व स्वास्थ्य सु़विधाओं को बढ़ावा दिया जायेगा। कहा कि सहसपुर की जनता ने उन्हें हमेशा मान दिया है। कहा कि सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के आधु़निक सुविधाओं से सु्स्सजित कर आधुनिक विधानसभा के रूप में स्थापित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *