मंदिर से घण्टा गोदाम से बैट्री चोरी, तलाश जारी
उरई
मंदिर से दो घंटे चोरी एवं गोदाम से बैट्री चोरी होने की सूचना पीडि़त एवं फल विक्रेता ने कोतवाली में दी। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र में प्रतापपुरा रोड पर श्रीबिरिया खेड़ा हनुमानजी का प्राचीन मंदिर स्थापित है। मंदिर के प्रवेश द्वार पर 31 किलो एवं 5 किलो वजन के दो घंटे टंगे हुए थे। मंदिर में दर्शन के लिए जाने वाले श्रृद्धालु इन घंटों का प्रयोग करते थे। रविवार की रात मंदिर के पुजारी नानकचंद्र मिश्र मंदिर के बगल में स्थित कमरे में सो रहे थे। रात में कोई चोर उक्त दोनों घंटों को उतारकर चोरी कर ले गए। सुबह जब पुजारी पूजा करने के लिए उठे तो मंदिर के प्रवेश द्वार के घंटे चोरी होने की जानकरी हुई। जिसके बाद पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। उधर, नगर के मोहल्ला कटरा निवासी युनुस ने पुलिस को बताया कि वह कोंच चैराहे पर फल की ठिलिया लगाता है। मोहल्ले में ही उसका गोदाम है जिसमें वह फल रखता है। रविवार की रात चोर गोदाम में लाइट के लिए लगी इंवर्टर की बैट्री चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
