व्यय प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम व नामांकन कक्ष का किया निरीक्षण

उरई

जनपद की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक सौरभ सुमन शार्दुल ने कंट्रोल रूम व नामांकन कक्ष का निरीक्षण कर प्रत्याशियों के नामांकन के बारे में जानकारी ली।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद की तीनों विधानसभा हेतु 221-उरई 220-कालपी एवं 219- माधौगढ़ निर्वाचन क्षेत्र के लिए व्यय प्रेक्षक के रूप में आईएएस सौरभ सुमन शार्दुल नियुक्त किया गया है। व्यय प्रेक्षक ने कलेक्ट्रेट में स्थापित विधानसभा सामान्य निर्वाचन कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया तथा शिकायती उपलब्ध रजिस्टरों को देखा। उन्होंने तीनों विधानसभा के नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जिलाधिकारी कार्यालय में लेखा टीम व सहायक व्यय परीक्षकों के साथ एक सूक्ष्म बैठक की गयी तथा उन्होंने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में लगे कार्मिकों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वाहन चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार निषपक्ष चुनाव प्रक्रिया अपनाते हुए सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिये। चुनाव आयोग के व्यय प्रेक्षक सौरभ सुमन शार्दुल द्वारा 219 – माधौगढ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सीमा बार्डर गोपालपुरा पहुॅचकर औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें बार्डर पर उपस्थित पुलिस विभाग के अधिकारियों को विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निषपक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराने हेतु सघन चैकिंग किये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों का पारदर्शी तरीके से जो दायित्व सौपे गये उसका निर्वाहन के निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूनम निगम नगर मजिस्ट्रेट कुंवर वीरेंद्र मौर्य आदि से संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *