कांग्रेस नेता नारायण पाल के बगावती तेवर बरकरार

रुद्रपुर। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक नारायण पाल के बगावती तेवर बरकरार हैं। सोमवार को पूर्व विधायक नारायण पाल ने ग्राम लौका में समर्थकों के साथ बैठक कर रणनीति बनायी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने उन्हें धोखे में रखा। जबकि पिछले 10 वर्षों से वह कांग्रेस के सिपाही बनकर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। कोरोना काल में वह जनता के साथ खड़े रहे। इस दौरान उन पर मुकदमे भी दर्ज हुए। पूर्व विधायक पाल ने समर्थकों की राय जानी। पूर्व विधायक पाल ने कहा कि सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से हो रहा है। जल्द ही निर्णय लिया जायेगा। इधर, नारायण पाल ने आरओ कार्यालय से नामांकन पत्र भी लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *