राजकीय महाविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय बालिका दिवस

रुद्रपुर। राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सविता रानी ने बताया कि इस वर्ष भारत में 14वां राष्ट्रीय बालिका दिवस 2022 में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं के उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना और लोगों में लड़कियों की शिक्षा के महत्व और उनके स्वास्थ्य व पोषण के बारे में जागरूकता को बढ़ाना है। कोविड-19 की परिस्थितियों एवं मानकों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन माध्यम से गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस उपलक्ष पर पोस्टर प्रतियोगिता स्लोगन कविता प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इस मौके पर नेहा कुमारी, कविता कंबोज, प्रियंका पांडे, परमजीत कौर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *