ई रिक्शा चालकों ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विकासनगर

ई रिक्शा संचालन के लिए सभी मार्गों पर अनुमति दिए जाने और रिक्शा चालकों को बड़े वाहन चालकों की भांति आर्थिक सहायता मुहैया कराने की मांग को लेकर सीटू से संबद्ध रिक्शा वकर्स यूनियन ने की है। मांगों पर कार्यवाही नहीं होने की दशा में रिक्शा चालकों ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए रामपुर में प्रदर्शन किया। सीटू के जिला महामंत्री लेखराज सिंह ने कहा कि कोविड एसओपी और परिवहन नियमों का हवाला देकर ई-रिक्शा चालकों को परेशान किया जा रहा है, जिससे उनकी रोजी रोटी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पछुवादून में ई रिक्शा संचालन के लिए सभी मार्गों पर अनुमति नहीं दी गई है। अधिकांश ई रिक्शा का संचालन ग्रामीण संपर्क मार्गों पर किया जाता है, जहां उन्हें पर्याप्त सवारियां नहीं मिलती हैं। कहा कि ई रिक्शा शहरों से प्रदूषण को कम करने के लिए जरूरी हैं। बावजूद इसके परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन ई रिक्शा चालकों को शोषण कर रहा है। कहा कि पछुवादून में सैकड़ों ई रिक्शा हैं लेकिन एक रिक्शा चालक दिन भर में दो सौ से तीन सौ तक की कमाई भी नहीं कर पाता है। प्रदर्शन करने वालों में भोपाल सिंह, जितेंद्र कुमार गुप्ता, इसरार, मौ. आसिफ, इमान, आशिक, शहाबुद्दीन, शराफत, कादिर, दिलशाद, हसन, इरशाद, कुर्बान, आजाद, अहमद, मकबूल हसन, हारून, रियासत, धर्मेंद्र सिंह, सहमत अली, इकराम, सुनील चौधरी, पीयुष गोयल, नरेश कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *