पौड़ी में बारिश से बढ़ी ठंड
पौड़ी। पौड़ी में रविवार को भी बारिश जारी रही। बारिश से जिले में ठंड बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे है। लगातार हो रही बारिश से रविवार को आमजनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा। जिले के धुमाकोट, नैनीडांडा आदि क्षेत्रों में भी रविवार को बारिश जारी रही। लगातार हो रही बारिश से जिले में आमजनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा।
