सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिवस मनाया

पौड़ी। सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिवस को एबीवीपी व युवा मोर्चा ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान एबीवीपी व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। रविवार को सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर में कुल 5 यूनिट रक्तदान किया गया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋतिक असवाल, नगरमीडिया प्रभारी मंजीत असवाल, अनिरूद्ध सिंह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोशन रावत, गंभीर नेगी, रोहित नेगी, मोहम्मद कैफ, वत्सल ममगांई, अंकित रावत, अखिल आर्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *