यूओयू की परीक्षा आज से
नई टिहरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नई टिहरी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू)की स्नातक एंव स्नातकोत्तर की ग्रीष्मकालीन सेमेस्टर अंक सुधार परीक्षाएं 24 जुलाई सोमवार (आज) से 30 अगस्त तक चलेगी। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने बताया कि परिक्षाऐं तीन पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह नौ से 11, द्वितीय पाली 12 से दो, तथा तृतीय पाली की परीक्षाऐं तीन से पांच बजे तक चलेगी। बताया परीक्षा में 1533 परीक्षार्थी शामिल होंगे, प्राचार्य ने परीक्षार्थियों से अपना प्रवेश पत्र उत्तराखंड मुक्त विवि की वेबसाइट www.uou.ac.in पर जाकर डाउनलोड करने को कहा है।
