बिना सोलर लाइट के हडपे साढे चार लाख, करें जांच: गिरजेश
चित्रकूट 12 जनवरी (आरएनएस)। मानिकपुर ब्लाक के बगरेही गांव के समाजसेवी गिरजेश मिश्र ने गांव में सोलर लाइटों को बिना लगाये फर्जी बिल बाउचर से चार लाख से ज्यादा रुपये हडपने की शिकायत मुख्यमंत्री समेत प्रशासनिक अधिकारियों को भेजी है। जांच अधिकारियों ने सोलर लाइट की जांच न कर मामले को निस्तारित करने पर मिश्र ने मुख्यमंत्री को फीडबैक भेजा तो जिम्मेदार अधिकारी ने नई कहानी गढ दी है।
बुधवार को समाजसेवी गिरजेश मिश्र ने मुख्यमंत्री को भेजे फीडबैक में कहा है कि फर्जी बिल बाउचर से साढ़े चार लाख रुपये सोलर लाइटों का किसने हडपा है। प्रधान व सदस्यों की बात कहां से आई। 14वें वित्त आयोग की धनराशि को मार्च 2019 में हडपकर डीपीआरओ व बीडीओ के शामिल होने के आरोप लगाये। जांच रिपोर्टों में दिखाया है कि सोलर लाइटें लगा दी गई हैं। जबकि मौके पर कोई सोलर लाइट नहीं लगी है। डीपीआरओ किन्हें फर्जीवाडा से बचाना चाहते हैं। 14वें वित्त आयोग की धनराशि निकालकर बंदरबांट की गई है।
उन्होंने कहा कि फर्जीवाडे की जांच जरूरी है। मुख्यमंत्री को भेजे फीडबैक में कहा है कि डीपीआरओ ने कानून गलत व्याख्या कर बिना सोलर लाइट लगाये बंदरबांट करने वालों के चेहरे बेनकाब करें।
