3 वारंटी गिरफ्तार
पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए 3 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। जिनको कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी पौड़ी यशवंत सिह ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त, वांछित, /वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जिस पर सभी थानाध्यक्षों द्वारा इन दिनों अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों की धरपकड़ की जा रही है। पौड़ी पुलिस ने 3 साल से फरार चल रहे वारंटी सुभाष को चौपडयू व भूपेश व बबीता को थाना तिराहा पौड़ी के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सूरत शर्मा, महिला आरक्षी पूजा राणा व होमगार्ड सुनील शामिल थे।
