शिविर में 35 लोगों की गई काउंसलिंग
बागेश्वर। राष्ट्रीय मानसिक रोग निवारण समिति द्वारा चामी क्वैराली में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं मानसिक रोग निवारण समिति के नोडल अधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया ने शिविर में मौजूद महिलाओं एवं बुजुर्गों को मानसिक रोग की जानकारी दी। पोखरिया ने ग्रामीण आंचलों में बढ़ रहे एकाकीपन, काम के बढ़ते दबाव, बेरोजगारी, नशे की प्रवर्ति एवं घरेलू हिंसा के कारण जीवन शैली में आने वाले बदलाव के कारण डिप्रेशन के रोगी बढ़ने लगे हैं। उन्होंने मानसिक रोगों के कारण और उपचार के बारे में बताया। शिविर में 35 लोगों की काउंसलिंग की गई। इस दौरान शिविर मे गोकुल कठायत, पंकज कुमार, केतन साह, संदीप कुमार, विश्वजीत कौर प्रदीप नेगी आदि मौजूद थे।
