ग्लोबल पायनियर अवार्ड डा. जगदीश गांधी को
लखनऊ,
इंग्लैण्ड के विश्व प्रतिष्ठित ‘ग्लोबल पायनियर अवार्ड’ से दो प्रख्यात हस्तियों को सम्मानित किया गया है। जिनमें भारत से सीएमएस संस्थापक डा. जगदीश गांधी व इंग्लैण्ड से डा. विवेने स्टर्न शामिल हैं। डा. जगदीश गांधी को यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया है। लंदन में आयोजित सम्मान समारोह में चयन समिति के सदस्यों ने शिक्षा के प्रति डा. जगदीश गांधी की आजीवन प्रतिबद्धता सराहते हुए शिक्षा के माध्यम से विश्व एकता व शान्ति के प्रयासों बढ़ावा देने एवं विश्व के ढाई अरब बच्चों के सुरक्षित भविष्य के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। यह जानकारी स्कूल के जन सम्पर्क अधिकारी हरिओम शर्मा ने दी।
